फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विकास कार्यों में अनियमितता व आदेश की अवहेलना पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्र पंचायतों के नियामक एवं विकासात्मक कार्यकलापों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निर्धारित व्यवस्था का पालन कड़ाई से किए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी ने आदेश जारी किया है। विकास कार्यों में अनियमितता व आदेश की अवहेलना पर जिम्मेदार अधिकािरयों पर गाज गिरेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी, जो पंचायती राज विभाग का जनपद स्तरीय अधिकारी है, को क्षेत्र पंचायतों से संबंधित नियामक एवं पंचायती राज विभाग द्वारा वित्त पोषित योजनाओं, कार्यों के अनुश्रवण एवं निरीक्षण के लिए अधिकृत किया गया है। इस निमित्त क्षेत्र पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के समय क्षेत्र पंचायत से संबंधित जिन अभिलेखों की आवश्यकता होगी, उन्हें उपलब्ध कराने का दायित्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी, क्षेत्र पंचायत का होगा।
शासन के संज्ञान में आया है कि जनपद स्तर पर संबंधित आदेशों का प्रभावी अनुपालन नहीं किया जा रहा है। पंचायती राज विभाग द्वारा क्षेत्र पंचायतों को केन्द्रीय वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत आवंटित धनराशि का नियमानुसार व्यय, उपभोग नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में योजनाओं के अंतर्गत आवंटित धनराशि के पूर्ण उपभोग के लिए पंचायती राज विभाग के स्तर पर भी प्रभावी अनुश्रवण किए जाने के लिए सीडीओ ने यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें