बस्ती। जिला कृषि अधिकारी डॉ. बाबूराम मौर्य ने कहा कि रेट लिस्ट लगाने वाले खाद दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शनिवार की शाम को कई दुकानों का निरीक्षण किया।
उन्होंने सल्टोआ क्षेत्र के शुक्ला खाद भंडार का किया। मौके पर स्टॉक बराबर पाया गया। 90 बोरी खाद भी उपलब्ध मिली। इसके अलावा बी पैक्स सहकारी समिति सल्टौआ बंद पाया गया। उन्होंने बताया कि अंकित कृषि सेवा केंद्र डगडउआ के निरीक्षण के दौरान मौके पर मौजूद किसान अर्जुन चौधरी, अजय कुमार ने बताया कि यूरिया निर्धारित दर उपलब्ध कराई गई। यहां 80 बोरी यूरिया उपलब्ध थी। मौके पर खाद पर देय अनुदान बोर्ड और बिक्री रजिस्टर अद्यतन नहीं पाए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया।
उन्होंने बताया कि जनपद में इस समय पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उपलब्ध है।