बस्ती। विधायक कप्तानगंज कवींद्र चौधरी ने शासन को भेजे गए पत्र में कहा है कि क्षेत्र भम्रण के दौरान बड़ी संख्या में किसानों की ओर से आरोप लगाया गया कि बलरामपुर चीनी मिल इकाई बभनान के गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना उतरवाई के नाम पर 100-150 रुपये वसूली कराई जा रही है।
गन्ना क्रय केंद्रों पर लोडिंग के लिए ट्रक उपलब्ध न रहने पर किसानों के गन्ना लदे वाहनों को 3-4 दिन खड़ा रखा जाता है और मिल गेट एवं वाह्य क्रय केंद्रों पर घट तौली भी हो रही है।
विधायक ने कहा है कि पूर्व में आदेश हुआ था कि गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से लोडिंग-अनलोडिंग के नाम पर शुल्क लिए जाएंगे तो तौल लिपिकों एवं चीनी मिलों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मांग किया है कि किसानों के हित में सभी गन्ना क्रय केंद्रों की बाहरी टीम से शुल्क वसूली एवं घट तौली की जांच कराई जाए। क्रय केंद्रों पर जिस दिन किसानों के वाहन पहुंचे उसी दिन अनलोडिंग कराने के लिए उचित कार्रवाई करें।