फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी की कालाबाजारी पर की जाएगी कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में चीनी की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि चीनी वितरण में किसी भी स्तर पर अनियमितता, कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से चीनी की वर्तमान उपलब्धता, आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने आमजन को निर्धारित व्यवस्था के अनुसार पर्याप्त मात्रा में चीनी उपलब्ध कराने और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी नियमित रूप से स्टॉक की निगरानी करें और आवश्यकता के अनुसार समय से आपूर्ति सुनिश्चित कराएं। निर्धारित दर और मानकों के अनुरूप उपभोक्ताओं को चीनी उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए। बाजार और वितरण केंद्रों पर उपलब्धता की नियमित समीक्षा की जाए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए आपूर्ति व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखें। बैठक जिला पूर्ति अधिकारी विमल शुक्ला, डिप्टी आरएमओ विपिन कुमार, मंडी सचिव राम कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें