फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार्रवाई थमी...अनियोजित बसावट की बढ़ी रफ्तार

विज्ञापन
पूर्व में अवैध प्लाटिंग पर की गई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई।
विज्ञापन
बस्ती। नियोजित शहर बसाने की योजना एक बार फिर धड़ाम हो गई है। मंडल मुख्यालय पर 151 वर्ग किमी परिक्षेत्र के दायरे में विकास प्राधिकरण एक्ट लागू होने के बाद भी अनियोजित कॉलोनियों का विस्तार होता जा रहा है। इसको लेकर पिछले साल दिसंबर में बीडीए ने सख्ती बरती थी।
विज्ञापन

विभागीय जानकारों के अनुसार शहर के पास इलाकों में प्लाटिंग किए गए कुल 35 भूखंड अवैध चिह्नित किए गए थे। लेकिन, कार्रवाई की बारी तो गिनती के चार भू-खंड की प्लाॅटिंग के ध्वस्तीकरण के बाद बीडीए पीछे हट गया। शहरी क्षेत्र एवं पास इलाकों में प्लाॅटिंग का कारोबार तेजी के साथ किया जा रहा है। बीडीए इसमें नियोजित कॉलोनी के मानक को ताक पर रखकर कथित कॉलोनाइजर अपने लाभ के अनुसार रास्ता आदि की जमीन छोड़कर प्लाटिंग कर रहे हैं।
बीडीए ने इस पर सख्ती लगाने के लिए प्लाॅटिंग करने से पहले तलपट मानचित्र (ले-आउट) पास कराना अनिवार्य कर दिया। बावजूद इसके जमीन कारोबारियों ने रूचि नहीं दिखाई। इसके बाद बीडीए ने कार्रवाई उतर आया। विभागीय सूत्र बताते हैं कि दिसंबर 2024 में शहर समेत पास इलाकों में कुल 35 अवैध प्लाॅट चिह्नित किए गए थे।
विज्ञापन

भीतर ही भीतर इनके ध्वस्तीकरण की तैयारी भी चली। लेकिन, इस कारोबार से कई रसूखदारों का नाम आने के बाद बीडीए ने केवल 17 भू-खंडों पर अवैध प्लाटिंग होने की दलील देकर कार्रवाई के आदेश पारित किए। इनसे संबंधित कथित कॉलोनाइजरों को नोटिस भी जारी की गई।
जनवरी से मार्च 2025 तक चार भू-खंडों पर बुलडोजर के साथ बीडीए की टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की। फिर इसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। विभागीय जानकार बता रहे हैं कार्रवाई के लिए चिह्नित 13 भू-खंडों पर कार्रवाई करने से बीडीए के जिम्मेदार पीछे हट गए। जिससे अवैध प्लाॅटिंग करके जमीन बेचने वालों के हौसले फिर बढ़ गए। अब लोग मनमुताबिक जमीन की प्लाॅटिंग करके जल्दबाजी में बेचना शुरू कर दिए हैं।
इन जगहों पर हो चुकी हैं अवैध प्लाटिंग : शहर के पास इलाकों में शुमार लौकियहवां, मुंडेरवा, सुपेलवा, विशुनपुरवा, भद्रेश्वरनाथ, मुंडेरवा, मिश्रौलिया, भैसहिया, मड़वानगर, डड़वा, रैपुरा, हरदिया, सियरापार, बरगदवा, ढोरिका, बड़ार, ऊंचीभीटी, गनेशपुर, आशपुर, अमहट आदि क्षेत्रों में मानक विहीन प्लाॅटिंग करके जमीन बेच दी जा रही है। इसमें कुछ खरीदारों का नक्शा भी बीडीए से पास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें