बस्ती रेलवे स्टेशन पर प्रतीक्षा करते यात्री। संवाद
बस्ती। दिसंबर महीने में यदि आप एक्सप्रेस ट्रेनों से दिल्ली-मुंबई की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाइए। क्योंकि पांच जनवरी 2026 तक दिल्ली और मुंबई जाने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों की सीटें फुल हो गई हैं। कंफर्म टिकट नहीं मिल पाएंगे। कुछ ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी मिल पाना मुश्किल है।
बस्ती रेलवे स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर के अनुसार, बस्ती के रास्ते मुंबई जाने वाली जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन पांच जनवरी तक फूल है। ट्रेन में छह जनवरी को यात्रियों को थर्ड एसी कोच में आरएसी टिकट मिल सकते हैं। इस ट्रेन में स्लीपर कोच में 32 वेटिंग चल रहा है। इसी तरह अवध एक्सप्रेस और एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन चार जनवरी तक फूल हो गई है।
इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पाएंगे। इसी तरह दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 31 दिसंबर तक फूल है। इस ट्रेन में 17 वेटिंग चल रहा है। गोरखधाम-सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में 31 दिसंबर तक कंफर्म टिकट नहीं मिल पाएंगे और 29 वेटिंग चल रहा है।
सत्याग्रह-एक्सप्रेस और अवध आसाम एक्सप्रेस 31 दिसंबर तक फूल है। इन दोनों ट्रेनों में एक जनवरी को कंफर्म टिकट मिल सकते हैं। दिल्ली जाने वाली अमरपाली एक्सप्रेस में 31 दिसंबर तक यात्रियों को वेटिंग टिकट नहीं मिल पाएगा। क्योंकि इस ट्रेन में सभी प्रकार के सीट पहले से फूल हो गए हैं।
आरक्षण पर्यवेक्षक एनके गुप्ता ने बताया कि दिल्ली-मुंबई के लिए नियमित चलने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों में दिसंबर महीने तक टिकट फुल हो गए हैं। यात्रियों को नए वर्ष में जनवरी महीने में कंफर्म टिकट मिल पाएंगे।