फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला प्रशासनिक डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

शहर में सड़क पर अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासनिक अमले की चल रही कवायद के बाद शुक्रवार को एक बार फिर कार्रवाई की गई। सुभाष तिराहे से लेकर मूड़घाट तक पूरी टीम दिन भर अतिक्रमण पर सख्ती से कार्रवाई करती रही। देर शाम टीम लौटी। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर कई बार नोटिस और सूचनाएं प्रसारित की जा चुकी हैं। बावजूद इसके अतिक्रमणकारी अपनी वाली करते हैं। अब इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन

एएसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती के नेतृत्व में दोपहर को टीम सड़क पर उतर गई। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव, शहर कोतवाल कपिल मुनि सिंह सहित बड़ी संख्या में फोर्स लेकर सबसे पहले टीम सुभाष तिराहे पर वर्षों से जमे मछली मंडी को हटवा दिया। इसके बाद टीम सड़क के किनारे तथा पटरी पर कब्जा जमाए अतिक्रमणकारियों को जेसीबी से हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें