फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण का सर्वे शुरू, गाज गिराने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिक्रमण का सर्वे शुरू, कार्रवाई की तैयारी
विज्ञापन

टाउन क्लब के बगल स्थित रास्ते की जमीन का मामला
प्रशासन ने गठित की जांच टीम, खंगाले जा रहे अभिलेख
जमीन पर अतिक्रमण की पुष्टि हुुई तो प्राथमिकी और जुर्माना-एसडीएम
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। टाउन क्लब के बगल स्थित रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए टीम गठित कर दी है। विकास प्राधिकरण ने इस पूरे मामले का सर्वे शुरू किया है। प्रशासन की ओर से गठित टीम राजस्व विभाग सहित संबंधित विभागों से अभिलेख खंगाल रही है। एसडीएम एसपी शुक्ल ने कहा कि यदि रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई तो संबंधितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराते हुए जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने शहर की इस बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत को उठाया था। इसके बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। बस्ती विकास प्राधिकरण के सचिव एसडीएम एसपी शुक्ल ने पहले उच्चाधिकारियों से मंत्रणा की और इसके बाद तत्काल एक टीम गठित कर प्रकरण की छानबीन के निर्देश दिए। प्रशासनिक सूत्रों के हवाले से खबर है कि एसडीएम की पहल के बाद टीम ने शुक्रवार को गुपचुप ढंग से इसकी जांच की और रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस रिपोर्ट के आधार पर टीम ने राजस्व विभाग के अलावा नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अभिलेख भी खंगालने शुरू कर दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद से ही जांच के निर्देश दिए गए हैं। रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत गंभीर है। शहर में विकास प्राधिकरण का नियम लागू किया जा चुका है। टीम जांच कर रही है। सोमवार तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। यदि जांच में अतिक्रमण की पुष्टि हुई तो संबंधितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होगी। जुर्माना के साथ अतिक्रमण को भी हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें