संवाद न्यूज एजेंसी
सिकंदरपुर (बस्ती)। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मखौड़ा लकड़मंडी मार्ग पर रायपुर पुलिया के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाइक सड़क के किनारे पोल से टकराकर गई। इससे बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए।
इसी बीच इसी मार्ग से स्कूल जा रही शिक्षिका प्रतिभा ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनो को प्राथमिक चिकित्सालय सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां उनकी पहचान श्रीकृष्ण दूबे (40) पुत्र नरसिंह नरायन व उनकी पुत्री मीनाक्षी निवासी छपिया थाना पैकोलिया के रूप में हुई। वे पुत्री को लेकर गोंडा के एक कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की परीक्षा दिलाने जा रहे थे। चिकित्सकों ने पिता की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या के लिये रेफर कर दिया ।