फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजाब कांड : पीड़िता की बहन के बयान से बदली जांच की दिशा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्ची पर तेजाब फेंकने के मामले में उसकी बड़ी बहन के लिखित बयान से पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है। बड़ी बहन के बयान और अब तक सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। हालांकि, बच्ची की चिकित्सीय जांच रिपोर्ट में रासायनिक पदार्थ से जलने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र निवासी प्रभावती ने रुधौली पुलिस को तहरीर देकर मुंगरहा निवासी निखिल कुमार पर अपनी सात वर्षीय बेटी पर तेजाब फेंकने का आरोप लगाया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच बच्ची की बड़ी बहन ने भी पुलिस को लिखित बयान दिया। उसने बताया कि पिछले एक वर्ष से उसका निखिल कुमार से प्रेम संबंध है। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन परिवार के लोग इसके लिए राजी नहीं हैं। बड़ी बहन ने आरोप लगाया कि परिवार की नाराजगी के चलते उसकी छोटी बहन को ढाल बनाकर निखिल को गलत तरीके से फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के दोनों पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कई लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उपलब्ध साक्ष्यों, बयानों और चिकित्सीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें