बस्ती । युवा कांग्रेस आम आदमी के सवालों, काला धन, बेरोजगारों को नौकरी, बढती मंहगाई, थाली से दूर होती दाल आदि के सवालों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बस्ती आगमन पर विरोध प्रदर्शन करेगी। यह कहना है युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा का। बुधवार को अपने सिविल लाइन्स स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और सत्तारूढ सपा मिलकर वातावरण बिगाड़ने का षड़यंत्र कर रहे हैं।
मोदी सरकार के अनेक विफलताओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश का किसान केंद्र और सपा सरकार की नूरा कुश्ती में उलझ गया है। अभी तक आपदा राहत का चेक लाखों किसानों तक नहीं पहुंचा। दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।