फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुलिस पर न्याय न करने का आरोप, खुदकुशी की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। लालगंज थाने के लॉकअप में शीशे के टुकड़े से गला काटकर खुदकुशी की कोशिश करने के पॉक्सो एक्ट के आरोपी युवक के बाद अब एक बुजुर्ग ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर लालगंज पुलिस पर न्याय न करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की धमकी दी है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

लालगंज थाना क्षेत्र के नडार गांव निवासी राम कुबेर शुक्ल ने कहा है कि वह बहू व उसके बच्चों के साथ घर पर रहते हैं। पड़ोसी उसे अकेला और असहाय समझ कर मकान के पास स्थित पुराना पशु चरन पर दिनदहाड़े जबरन कब्जा करने की कोशिश की। पीड़ित का आरोप है कि छह मार्च को उन्होंने थाने पर तहरीर दी थी। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे उसे ही जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। थानेदार का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। मामले की जांच की जा रही है, इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें