बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र की एक युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़ित युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि परसरामपुर थानाक्षेत्र का रहने वाला आरोपी सनाउल्लाह से उनके संपर्क में आया और दोनों के बीच बातचीत होने लगी। शादी का झांसा देकर आरोपी ने यौन शोषण किया। शादी करने की बात कहने पर टाल-मटोल करने लगा। जब इसकी जानकारी आरोपी के घरवालों को दी तो वह भड़क गए। युवती को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद युवती ने इसकी शिकायत हर्रैया थाने पर की। हर्रैया पुलिस ने आरोपी सनाउल्लाह के अलावा उसके माता-पिता समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ब्यूरो