पैकोलिया। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला से शादी का झांसा देकर यौन शोषण के मामले में पुलिस ने एससीएसटी व दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि महुआ गांव निवासी अशोक यादव उर्फ डब्लू करीब छह वर्ष से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया और घर ले चलने को कहा तो इन्कार कर दिया। 26 मार्च की सुबह करीब 11 बजे महुआ गांव उसके घर पहुंची तो आरोपी अशोक यादव उर्फ डब्लू के अलावा उसकी बहन-बबली, मां मालती, भाई लवकुश यादव उर्फ गुड्डू और इनकी पत्नी अपशब्द कहते जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगे। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह के पास भेज दी गई है। संवाद