फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अवैध अस्पताल चलाने के आरोपी समेत छह पर केस

Sat, 23 Sep 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनहा थाना क्षेत्र के भानपुर में चल रहा था अस्पतालएसडीएम और एसीएमओ की जांच में मिली थी खामियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोनहा पुलिस ने भानपुर सीएचसी के पास अवैध रूप से अस्पताल के संचालक सहित छह लोगों पर केस दर्ज किया है। 13 सितंबर को एसीएमओ डाॅ. एके मिश्र व अर्बन नोडल डाॅ. एके कुशवाहा ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान पता चला कि अस्पताल का पंजीकरण कराए बिना सिजेरियन व सामान्य प्रसव कराया जाता है।
मौके पर एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं मिले थे। कोई वैध कागजात भी नहीं दिखा पाए। मौके पर पाया गया था कि दो महिलाओं का ऑपरेशन से प्रसव कराया गया था। दो अन्य महिलाएं भी भर्ती थीं। चारों महिलाओं को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया गया था। बुधवार को भानपुर के एसडीएम आशुतोष तिवारी और तहसीलदार पंकज गुप्ता भी सोनहा पुलिस के साथ अस्पताल पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान एक भी चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। पांच महिलाएं व एक पुरुष मरीज भर्ती थे। सभी मरीजों को सीएचसी भिजवाया गया और अस्पताल को सील कराकर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सचिन को संचालक पर केस दर्ज कराने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक शैलेश सिंह ने बताया कि सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन की तहरीर पर पब्लिक हॉस्पिटल एवं मल्टीस्पेशलिटी सेंटर भानपुर के संचालक राकेश यादव, बिंदु यादव निवासी डुगडुईया थाना गोल्हौरा जनपद सिद्धार्थनगर, राम औतार यादव निवासी कोटखास थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर, सोनी यादव निवासी धोषण थाना सोनहा, प्रीति निवासी रुधौली टोला आंबेडकर नगर थाना रुधौली, साक्षी आर्या निवासी जिभियांव थाना लालगंज पर इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें