फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Dec 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस ने किशोरी को भगाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता के गांव के निवासी अमित कुमार के खिलाफ चार दिन पहले केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 02.45 बजे मझियार नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। दुबौलिया क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया है कि 17 वर्षीय बेटी को गांव का रहने वाला अमित कुमार 20 सितंबर की दोपहर में 12 बजे अपने घर पर ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। इसके बाद बेटी को अलग-अलग जगह पर अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया। हिम्मत जुटाकर बेटी ने जब आपबीती बताई तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी अमित कुमार पर केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें