फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ दरिंदगी के आरोपी पड़ोसी युवक सुशील वर्मा को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि शुक्रवार की शाम करीब 6:30 खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को आरोपी उसके घर से 50 मीटर दूर झोपड़ी में उठा ले गया था और मुंह दबाकर दुष्कर्म कर रहा था। खोजते हुए बच्ची की मां के पहुंचने पर आरोपी भाग गया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मासूम की मां की तहरीर पर आरोपी युवक सुशील वर्मा पर पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी।
सीओ हर्रैया स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें