बस्ती। आर्य समाज नई बाजार बस्ती के साप्ताहिक सत्संग में वैदिक यज्ञ के पश्चात मथुरा में गो-सेवक चंद्रशेखर की दुर्घटना में हुई मृत्यु की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि मथुरा की पावन भूमि, जहां कभी श्रीकृष्ण ने गोचारण करते हुए गायों के प्रति प्रेम, संरक्षण और करुणा का संदेश दिया था, आज वहीं से एक ऐसी दर्दनाक खबर सामने आती हैं। संवाद