फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंख में लाल मिर्च डालने का आरोप, विरोध पर भाई को भी धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के बाघानाला गांव में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान एक युवक की आंख में लाल मिर्च डालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के ही चार युवकों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उसके भाई के साथ गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने की बात भी कही है। पीड़ित ने पुलिस चौकी पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


बाघानाला निवासी आदित्य पांडेय के अनुसार, वह पटखापुर चौराहे के पास स्थित शिवाला पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम और भंडारे में निमंत्रण पर गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के चार युवकों ने उनकी आंख में सूखी लाल मिर्च डाल दी और मौके से फरार हो गए। घटना का विरोध करने पर आरोपियों ने उनके भाई के साथ गाली-गलौज की और मारपीट की धमकी दी। थानाध्यक्ष राणा डीपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें