फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जमीन हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Mar 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हर्रैया। फर्जी अभिलेखों के जरिये एक महिला की जमीन हथियाने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सहिजनपुर निवासी महिला पाटन देवी पत्नी स्व चंद्र प्रकाश पाठक ने एसीजेएम न्यायालय प्रथम के वाद दाखिल कर दावा किया था वह सहिजनपुर गांव निवासी महादेव की इकलौती पुत्री है। पिता की मौत के बाद नियमानुसार वह चल-अचल संपत्ति की वारिस है। अस आधार पर पिता की चल अचल संपत्ति उसके नाम सरकारी अभिलेखों में दर्ज भी हो गई।
इसी बीच उसके पति चंद्र प्रकाश की मृत्यु हो गई। पाटन देवी के कोई औलाद नहीं है, इसीलिए वह हर्रैया थाना क्षेत्र के सहसराव गांव निवासी ननद के यहां रहने लगी।
विज्ञापन

महिला ने सहिजनपुर गांव में अपने हिस्से की जमीन का रजिस्टर्ड वसीयत और कुछ हिस्से का बैनामा ननद के बेटे और बहू के नाम कर दिया। आरोप है कि देवर हरि शंकर और उसके पुत्र ने रिश्तेदार नगर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी सूर्य नारायण से मिलकर फर्जी वसीयतनामा तहसीलदार के यहां दाखिल कर जमीन हड़पने का प्रयास किया।
विज्ञापन

आरोपियों ने चकबंदी के अभिलेखों में महिला के पति का नाम भी बदलवा दिया। पीड़िता ने इस मामले में पहले पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया, मगर कोई सुनवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। एसीजेएम न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने दिसंबर 24 में पिता-पुत्र सहित तीन पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें