फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भूमि विवाद में तोड़फोड़ और फायरिंग, 32 लोगों पर केस

Mon, 10 Mar 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी बभनान (बस्ती)। कस्बे से सटे गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के चांद डाबर गांव में भूमि विवाद में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर 12 नामजद व 20 अज्ञात सहित कुल 32 लोगों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुरेश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह ग्राम सभा चटकनवा के राजस्व गांव चांद डाबर थाना खोड़ारे जनपद गोंडा का मूल निवासी है। शनिवार को वह अपनी आबादी की भूमि में मकान निर्माण के लिए दीवार बनवा रहा था। इसी बीच गांव के अमरनाथ यादव, विश्वनाथ, पवन कुमार यादव, संजय यादव, संदीप यादव, उमेश यादव, महेश यादव, पटेश्वरी यादव निवासी बगदर ग्रांट, अमर यादव निवासी पोखरहवा थाना खोड़ारे, जगदीश यादव निवासी मूडाडीह थाना छपिया, अजय यादव निवासी वीरपुर थाना छपिया, श्याम नरायन यादव निवासी चांद डाबर एवं करीब 20 अज्ञात लोग लाठी-डंडा आदि लेकर आबादी की भूमि पर कब्जा करने करने की कोशिश करने लगे।
देखते ही देखते ही उसके निर्माणाधीन चहारदीवारी को तोड़ दिया। घर में घुसकर कुर्सी, बर्तन, बाइक सहित अन्य कई सामान भी तोड़ दिए। अपशब्द कहते हुए अमरनाथ व महेश ने कहा कि यह भूमि उसकी है, यदि निर्माण करोगे तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आरोपी फायरिंग करते हुए चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष खोड़ारे प्रबोध कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें