बटन दबाकर स्ट्रीट लाइट जलाती नपाध्यक्ष नेहा वर्मा
- फोटो : samvad
बस्ती। शहर के मुख्य मार्ग कंपनीबाग-गांधीनगर मार्ग पर रोडवेज तक 130 पोल पर लगाई गईं आकर्षक नई स्ट्रीट लाइटों को शनिवार को एक बटन चार्ज किया गया। बटन दबाते ही स्ट्रीट लाइट जल उठी। नपाध्यक्ष नेहा वर्मा ने कंपनीबाग चौराहे से इसका शुभारंभ किया। बताया कि पूर्व में जो लाइटें लगीं थी, उसमें से खराब बदली गईं। पोल का रंग-रोगन करते हुए नई लाइटें लगाई गई। इस दौरान अंकुर वर्मा, सभासद प्रतिनिधि रामसनेही यादव, सभासद सोनू पांडेय, सभासद सर्वेश यादव विक्की आदि मौजूद रहे। संवाद