बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। सिकटा गनेशपुर निवासी आदित्य कुमार शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के रहने वाले रमेश कुमार मुंबई में एक कंपनी चलाते हैं।
आरोप है कि उसने अपनी कंपनी में रुपये इन्वेस्ट करने की सलाह दी। उन्होंने 31 अगस्त 2022 से 24 मार्च 2024 के बीच अलग-अलग तारीखों में उसके बताए खाते में सात लाख 42 हजार 560 रुपये भेज दिए। आरोपी रमेश ने उन्हें सोयाबीन बनाने के लिए एक मशीन दी, जिसे उसने अपने बहनोई पंकज के सहयोग से बेच दिया। उन्होंने रुपये मांगा तो धमकी दी गई। संवाद