नगर बाजार (बस्ती)। ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी सोनहा थाना क्षेत्र के अखिलेश चौधरी और जयप्रकाश नाम-पता अज्ञात बनाए गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है।
नगर थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमौर निवासी दिनेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी जान-पहचान सोनहा थाना क्षेत्र के ग्राम परसा लगड़ा निवासी अखिलेश चौधरी से थी। बातचीत के दौरान बताया कि उसकी सचिवालय में तैनात जयप्रकाश से है। वह सरकारी नौकरी लगवा देगा। बदले में विभिन्न तिथियों को 15 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया।
फाइनल रिजल्ट जारी होने पर जब उसका नाम सूची में नहीं आया तो उसने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि दबाव बनाने पर आरोपियों ने तीन चेक दिए। बैंक में लगाने पर सभी चेक बाउंस हो गए। दोबारा रुपये की मांग की गई तो आरोपियों ने मारपीट कर गाड़ी की चावी छीन ली और जान से मारने की धमकी दी।