बस्ती। लालगंज थानाक्षेत्र के कल्यानपुर गांव में हुई मारपीट के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। गांव की रहने वाली अन्नू त्रिपाठी ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि 11 फरवरी को दोपहर करीब दो बजे कुदरहा बाजार से वे अपने बेटे अभिनव के साथ घर जा रही थी। तभी रंजिशन विपक्षियों ने बेटे को अपशब्द कहा। विरोध करने पर आरोपी अक्षय उर्फ प्रतीक ने घर में घुसकर बेटे को मारापीटा। पुलिस ने इसी गांव के अक्षत उर्फ प्रतीक, कमलदेव और परशुराम पर प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ब्यूरो