फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकालने का आरोप

Mon, 07 Apr 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र में दहेज के लिए महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। दुबौलिया थानाक्षेत्र स्थित मायके में रह रही पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने तहरीर दी है कि उनकी शादी 11 जून 2019 को छावनी थानाक्षेत्र के सुनील कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल में दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न हो पाने पर ससुरालियों ने मारापीटा। आरोप है कि सारा स्त्रीधन लेकर घर से निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति सुनील कुमार, ससुर झगरू, जेठ हरीश, ननद अर्चना और सास रंपति देवी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच एसआई अजय कुमार यादव को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें