फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: युवाओं को पराक्रमी बनने की प्रेरणा देता है एनसीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। 47 यूपी बटालियन एनसीसी बस्ती इकाई के दीक्षांत समारोह का आयोजन सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके आगमन पर एनसीसी कैडेटों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं को पराक्रमी बनने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि एनसीसी भारतीय सेना के लिए नई पौध तैयार करने में मददगार साबित हो रही है। यह युवाओं को आत्मनिर्भर, पराक्रमी, अनुशासित एवं कर्तव्यनिष्ठ बनने की प्रेरणा देती है। कहा कि एनसीसी की गतिविधियां केवल मनोरंजन और खेलों के लिए नहीं है बल्कि यह बेहतर नागरिक के निर्माण और श्रेष्ठ समाज की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। एनसीसी को समर्पित समय कभी व्यर्थ नहीं जाता है। इससे आगे चलकर हम एक सच्चे देश सेवक बनते हैं।
कैडेटों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों को भावविभोर कर दिया। मेजर प्रो. राजेंद्र बौद्ध ने सभी अतिथियों का परिचय कराया। कमान अधिकारी कर्नल दिग्वेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि को और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट जितेंद्र कुमार सिंह ने विशिष्ट अतिथि सीडीओ सार्थक अग्रवाल को स्मृत चिह्न भेंट किया। इस दौरान कैडेटों को देश की एकता अखंडता और गौरव की रक्षा में तत्पर रहने का संकल्प भी दिलाया गया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट संदीप कुमार मौर्य, लेफ्टिनेंट इंग्लेश यादव, कुलदीप कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें