फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बुजुर्ग की पीटकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम गांव निवासी बुजुर्ग की 17 जून को एक युवक ने बांस के फट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने उसे शनिवार को क्षेत्र के अकसड़ा चौराहे से गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय प्रस्तुत कर जेल रवाना कर दिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत ने बताया कि 17 जून को दोपहर में लगभग एक बजे 65 वर्षीय मोहम्मद शमी निवासी कलवारी मुस्तहकम थाना कलवारी साइकिल से घर पर खाना खाने जा रहे थे। जैसे ही वह कलवारी गेट के पास पहुंचे थे कि गांव का राजू उर्फ अंतिम ने उनको रास्ते में रोककर बांस से पीटकर घायल कर दिया था। इलाज के लिए कलवारी में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया था।
इसके बाद आरोपी राजू फरार हो गया था। जिसको गिरफ्तार करने के लिए पांच टीम गठित की गई थी। जिसमें प्रभारी निरीक्षक कलवारी संतोष कुमार की टीम तथा स्वाट टीम प्रभारी शेषनाथ यादव की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को अकसड़ा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें