फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अपहरण-रंगदारी मामले में बोलेरो समेत आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 09:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज क्षेत्र में 12 सितंबर की रात हुए अपहरण और रंगदारी मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात में प्रयुक्त बोलेरो के साथ मुख्य आरोपी राकेश को पुलिस ने बुधवार की देर शाम तेनुआ मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी चौबाह का रहने वाला है। घटना के दौरान बोलेरो चला रहा था। इसी वाहन से विकास सोनी का अपहरण किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने वारदात में शामिल अपने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
गौरतलब है कि 12 सितंबर की रात जन्मदिन पार्टी से लौटते समय बदमाशों ने विकास सोनी का अपहरण कर बघौली इलाके में ले जाकर आंखों पर पट्टी बांधी थी। दबाव बनाकर मोबाइल से 39 हजार रुपये ट्रांसफर कराए गए और दो लाख की रंगदारी की मांग की गई थी। बाद में युवक को खलीलाबाद के होटल के पास छोड़कर आरोपी फरार हो गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें