फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टहलने निकले किसान को चाकू मारने के आरोप में दो गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 08:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुंडेरवा थाना क्षेत्र में 10 सितंबर की शाम हत्या के प्रयास की घटना का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को शहर से गिरफ्तार कर उनके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू और बाइक बरामद कर ली है। दोनों आरोपी संतकबीरनगर जिले के रहने वाले हैं। बाद में उन्हे न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कराह पिठिया निवासी रामसूरत चौधरी उर्फ लंबू (52 वर्ष) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 10 सितंबर की शाम करीब सात बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। मामले की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। थानाध्यक्ष मुंडेरवा प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शहर से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरशद (19) निवासी जमुहट थाना महुली, संतकबीरनगर और मोहिजुद्दीन खान (24) निवासी उचहरा कला थाना दुधारा, संतकबीरनगर के रूप में हुई है। दोनों का अस्थायी पता मुंबई के दमानगर रोड नंबर 14, बैगनवाड़ी, गवंडी, नियर फैजाना रजा मस्जिद थाना माहाड़ा, शिवाजीनगर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें