फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 20 लाख लेकर दूसरे को बैनामा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। जमीन का बैनामा कराने के नाम पर 20 लाख रुपये लेने और बाद में उसी जमीन का बैनामा दूसरे के नाम करने के आरोप में न्यायालय के आदेश से पुरानी बस्ती पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

रुधौली क्षेत्र के औराडीह निवासी दिलीप कुमार चौधरी के अनुसार बस्ती खास में अलग-अलग मौजों की जमीन के बैनामे के लिए आरोपियों ने चेक और नकद के माध्यम से 20 लाख रुपये लिए और दो साल तक बैनामा नहीं किया। बाद में जमीन का बैनामा शोभा देवी और इकबाल अहमद के नाम कर दिया गया। रुपये वापस मांगने पर जान-माल की धमकी दी गई।
मामले में डफाली टोला निवासी राम बचन, बांसी रोड के पांडेय बाजार निवासी शोभा देवी, राजा बाजार निवासी इकबाल अहमद, पवन कुमार जायसवाल, शुभम गुप्ता और समीर अहमद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें