फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाढ़ पीड़ित युवक को गाली देने वाला लेखपाल निलंबित

Thu, 18 Jul 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- बाढ़ग्रस्त गांव माझा मानपुर में युवक ने फोन पर की थी नाव लगवाने की मांग, एसडीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

- युवक की बात सुनकर भड़के लेखपाल, मर्यादा भूलकर गाली दे डाले
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बिसुही नदी उफान पर होने के कारण हर्रैया तहसील क्षेत्र के माझा मानपुर गांव पानी से घिर गया है। आने-जाने के लिए गांव का युवक अनिल कन्नौजिया ने हलका लेखपाल से फोन कर नाव की मांग की तो वह आगबबूला हो गए और अपनी मर्यादाओं को भूलकर गाली देने लगे। दोनों के बीच वार्ता का ऑडियो वायरल होने के बाद हर्रैया एसडीएम विनाेद कुमार पांडेय ने लेखपाल सूर्य प्रकाश वर्मा काे बुधवार को निलंबित कर दिया।

एसडीएम ने बताया कि मामला मंगलवार का है। नायब तहसील से जांच कराई गई, जिसमें वायरल ऑडियो सही मिला। उनका यह कृत्य पदीय दायित्वों के विपरीत है इससे राजस्व विभाग की आमजन में छवि धूमिल हुई है। जांच आख्या के आधार पर लेखपाल को दोषी पाया गया और उन्हें निलंबित कर दिया गया है। आगे की जांच तहसीलदार हर्रैया को दी गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, माझा मानपुर गांव बाढ़ से जूझ रहा है। मंगलवार को गांव के ही अनिल कन्नौजिया ने लेखपाल सूर्य प्रकाश वर्मा को फोन कर गांव में आने जाने के लिए नाव लगवाने की मांग की तो वह भड़क गए। दायित्वों के विपरीत जाकर वह अनिल को गाली देने लगे। वायरल ऑडियो में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली तक दे डाले। दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो मंगलवार से वायरल होने लगा।
मामला, एसडीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने नायब तहसीलदार को जांच कर आख्या देने का निर्देश दिया। नायब तहसीलदार की आख्या के आधार पर एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


दोनों ने गौर थाने में दी तहरीर
ऑडियो वायरल होने के बाद लेखपाल व अनिल ने गौर पुलिस का तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष रामकुमार राजभर ने बताया है कि तहरीर मिली है। दोनों पक्षों को जांच के लिए थाने पर बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें