बस्ती। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना के अंतर्गत जनपदीय अनुश्रवण समिति व जनपद स्तरीय शादी अनुदान स्वीकृति समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें समिति द्वारा भौतिक लक्ष्य 1304 के सापेक्ष रुपये 260.80 लाख वित्तीय व्यय की नियमानुसार स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि कप्तानगंज गुलाब चन्द्र सोनकर, हर्रैया के सरोज कुमार मिश्रा, सदर के मो. सलीम सहित संबंधित विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे। संवाद