फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यातायात नियमों की अनदेखी से हो रहे हादसे

Fri, 03 Nov 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से सबसे ज्यादा हो रहे हादसे
विज्ञापन

तीन-चार सवारी बैठने, ओवर स्पीड, ओवरटेकिंग में हो रहे हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यातायात नियमों की अनदेखी से जिले में लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। इस वर्ष के 10 माह में करीब 240 से अधिक लोगों ने सड़क हादसे में जान गंवाई। इस समय सबसे ज्यादा बाइक से हादसे हो रहे हैं। बाइक से 15 दिन के भीतर ही 12 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सबके पीछे तीन-चार सवारी बैठाने, नियंत्रण क्षमता से अधिक वाहन की गति, ओवरटेक करते समय दूसरे वाहनों की अनदेखी जैसी वजह सामने आ रही है। बावजूद इसके यातायात नियमों की अनदेखी लगातार जारी है।
ओवर स्पीड के चलते 27 जुलाई को दिल दहला देने वाली एक दुर्घटना गौर-वाल्टरगंज मार्ग पर सम्मय माता के स्थान के पास हुई थी। गोंडा जिले के दो दोस्त उन्नाव जनपद के तीसरे दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं से लौट रहे थे। सम्मय माता के स्थान के मोड़ पर बाइक संभाल नहीं पाए और वह पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

यातायात नियमों का पाठ पढ़ाने वाले यातायात कर्मी भी जागरूकता को लेकर सिर्फ चालान काटने तक सीमित नजर आ रहे है। इसकी एक बानगी यातायात माह के पहले दिन देखने को मिली। जहां हर सड़क पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती मिलीं। कहीं एक बाइक पर चार लोग बैठे दिखे तो कहीं लोगों को कान में मोबाइल फोन लगाकर बाइक चलाते देखा गया। कानून का पाठ पढ़ाने वाले पुलिस कर्मी भी नियम तोड़ने से अछूते नहीं रहे।
...
जिनमें बचा जा सकता है, उसमें भी गंवा रहे जान
जानकार बताते हैं कि बाइक से ऐसे-ऐसे हादसे हो रहे हैं, जिन्हें थोड़ी सी सजगता और सावधानी से बचा जा सकता है। पिछले 15 दिन में 12 लोगों की मौत बाइक के चलते हो चुकी है। उनमें कई ऐसी दुर्घटना है जो बिना देखे ओवरटेक करते समय हुई। दो बाइकों की टक्कर होने की आजकल काफी घटनाएं हो रही हैं। उसमें भी एक-दूसरे को साइड न देने की जिद या अकड़ वजह बन रही है।
...
हेलमेट रखते तो हैं, मगर लगाते नहीं

यातायात माह के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को देखा गया कि कई लोग हेलमेट रखते तो हैं, मगर उसे लगाते नहीं है। यातायात पुलिस के चालान के डर से हेलमेट बाइक में टंग कर घूमते देखे जाते हैं। शहर के भीतर चेकिंग वाले चौराहों पर लगाने के बाद खुली सड़क पर निकलते ही हेलमेट सिर से उतारकर लेगगार्ड, कैरियर या साइड हुक में टांग देते हैं। शहर की सड़कों पर की गई पड़ताल में तमाम बाइक सवार बिना हेलमेट के नजर आए। यही नहीं, कई बाइक सवारों ने एक ही बाइक पर तीन व चार लोगों के साथ फर्राटा भरते देखा गया। कई लोग बाइक चलाते समय कान में मोबाइल फोन लगाकर बाइक चलाते दिखे। यही नजारा कार चालकों का भी रहा और अधिकांश कार चालकों को बिना सीट बेल्ट देखा गया।
...
नियमों का करें पालन

एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी कहते हैं कि यातायात नियमों का पालन हर किसी को करना चाहिए। कार में बिना सीट बेल्ट व बाइक पर बिना हेलमेट लगाए सफर न करें। यातायात नियमों के प्रति हर किसी को जागरूक होने की जरूरत है। नियमाें का पालन करने से आप सुरक्षित सफर कर सकते हैं। नियमों काे तोड़ने वाले वाहन चालकों पर पुलिस कार्रवाई करती है।
...
हाल में हुए हादसे
30 अक्तूबर को दुर्गा पूजा का मेला देखने निकले 17 वर्षीय दो किशोरों की कोतवाली थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसे में मौत हो गई।
...
31 अक्तूबर को देर शाम मजदूरी कर लौटते समय युवक की बाइक में राम जानकी मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास गायघाट की तरफ से आ रही ऑटो ने टक्कर मार दिया था। जिला अस्पताल में बुधवार को उसकी मौत हो गई।
...
30 अक्तूबर को कलवारी थाने के माझा खुर्द के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया था। हादसे में लिंक पेन के टेरेटरी मैनेजर प्रमोद पांडेय की मौत हो गई थी।
...
30 अक्तूबर को वाल्टरगंज थाने के मनौरी-भीटिया मार्ग पर रमवापुर मिश्र गांव के पास कार की टक्कर में घायल जीत बहादुर चौधरी निवासी रामवापुर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

...
29 अक्तूबर को गौर थाना क्षेत्र के बभनान मार्ग पर दरोगा की बाइक की टक्कर से घायल आरक्षी की मौत हो गई।
...
22 अक्तूबर को छावनी थाना क्षेत्र के अमोढ़ा कस्बे के पास राम जानकी मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो की चपेट में आकर 50 वर्षीय आरा मशीन कारीगर की मृत्यु हो गई।
...
26 अक्तूबर को रुधौली थाना क्षेत्र के हनुमानगंज विशुनपुरवा चौराहे के पास एक युवक को कार ने ठोकर मार दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
...
25 अक्तूबर को सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत हो गई थी।
...
16 अक्तूबर को नगर कस्बे में दो बाइक की टक्कर में घायल हुए चौकीदार की लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें