फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कुएं की जगत पर बैठे युवक की गिरकर मौत, पहले भी गिर चुके हैं दो लोग

Thu, 31 Aug 2023 04:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
विज्ञापन
मृतक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में मंगलवार रात कुएं में गिरे एक युवक की डूब कर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव के वीरेंद्र कुमार (35) पुत्र सुक्कू अपने मुहल्ले में ही स्थित कुएं की जगत पर बैठकर कुछ खा रहे थे। अचानक उनके शरीर का संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गए। कुएं में पानी अधिक होने की वह से वह डूब गए। जानकारी होते ही ग्रामीणों ने कुएं से निकालने का प्रयास शुरू किया। मगर पानी अधिक होने की वजह से काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी देर बाद जब कुएं से उन्हें निकाला जा सका, मगर तब तक वीरेंद्र कुमार की मौत हो चुकी थी।

मौत की खबर से पत्नी गुडि़या देवी, मां मुरली देवी, बेटा गोलू, बहनें प्रभावती, इंद्रावती, भाई राजेंद्र सहित परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वीरेंद्र का अपना घर नहीं था। वह पन्नी तानकर पत्नी व 16 वर्षीय बेटे के साथ जीवन व्यतीत कर रहा था। थानाध्यक्ष रामदेव ने बताया कि सोमवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


इस कुएं में पहले भी गिर चुके हैं दो लोग
ग्रामीणों का कहना है कि वह कुआं मोहल्ले की मुख्य सड़क के किनारे है। इसकी जगत तो बनवा दी गई है, लेकिन इसे ढकवाया नहीं गया है। इसके कारण वीरेंद्र की कुएं में गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि इसके पूर्व में भी दो-तीन लोग कुएं में गिर चुके हैं, लेकिन उनको बचा लिया गया था। ग्राम प्रधान से शिकायत के बाद भी अभी तक कुएं को ढका नहीं गया। ग्रामीणों ने तत्काल कुएं को ढकवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें