बस्ती। गौर ब्लाक में तैनात मनरेगा तकनीकि सहायक की बाइक में टक्कर मारने वाले डंपर के चालक के विरुद्ध वाल्टरगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस संबंध में मृतक लक्ष्मण की पत्नी मालती देवी ने तहरीर दी, जिसमें लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना करने का आरोप लगाया।
बता दें कि वाल्टरगंज थान के कुसम्हा निवासी लक्ष्मण (58) पुत्र रामदीन गौर ब्लॉक में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत थे। रोज की तरह शनिवार की सुबह घर से ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक लेकर निकले थे। इसी थाना क्षेत्र में वाल्टरगंज-गौर मार्ग पर बेहरिया पिपराजप्ती चौराहे के पास मिट्टी लादकर गुजर रहे डंपर ने चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही लक्ष्मण की मौत हो गई। एसओ नरायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद