राजाराम चौराहे पर हुआ हादसा, घरवालों की तहरीर पर केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान (बस्ती)। कस्बे के सीमावर्ती पड़ोसी जिला गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र के राजाराम चौराहे के समीप आमने सामने दो बाइकों की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई। मृत शख्स के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दूसरे मोटरसाइकिल चलाने वाले शख्स के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
दिवंगत के भाई कुकनगर ग्रिंट निवासी राम तीरथ ने पुलिस को दी तहरीर है। इसमें आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई दशरथ मंगलवार शाम राजाराम चौराहे पर सब्जी खरीद घर आने के लिए बाइक पर जैसे सवार हुए विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इसे कूकनगर गांव के गुलाम अली उर्फ बाबू चला रहे थे। हादसे में उसके भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज है बस्ती ले जाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज मामले में छानबीन शुरू कर दी है। यह जानकारी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह ने दी।