वाल्टरगंज (बस्ती)। रुधौली मार्ग पर पैडा धर्म कांटा के समीप तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार योगेंद्र, मुकेश निवासीगण भीटा खुर्द थाना रुधौली को चपेट में ले लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर एसओ दिनेश कुमार सरोज ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों योगेंद्र यादव 22 को मृत घोषित कर दिया गया। घायल मुकेश (25 )का इलाज चल रहा है। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया।
पति की मौत की सूचना रीता बेहोश हो र्गइं। मां सुभावती, भाई राजेन्द्र सुरेंद्र और बहन सत्यमी,लक्ष्मी सहित परिवार के सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि अभी एक वर्ष पूर्व ही योगेंद्र की शादी हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। मृत युवक के पिता शिवकुमार की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।