फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझा गंज गांव के किशोर की मौत से रोते बिलखते परिजन। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
तालाब में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। दोस्तों के साथ नहाने गया किशोर तालब में डूब गया। साथ स्नान कर रहे बच्चों की गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। सीएचसी ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर चले आए।
कप्तानगंज क्षेत्र के ओझागंज में बृहस्पतिवार शाम करीब पौने चार बजे इस्तियाक अहमद का 15 वर्षीय बेटा हाशिम रजा गांव के पूरब तालाब में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। हाशिम को डूबता देखकर उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की शोर सुनते ही गांव के लोग पहुंच गए। कुछ ही देर में हाशिम को बाहर निकाल लिया। आननफानन में निजी साधन से सीएचसी कप्तानगंज ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम लगने से अस्पताल पहुंचाने में देरी
किशोर को निजी साधन से अस्पताल ले जाया जा रहा था। गांव वालों के मुताबिक तालाब से निकाले जाने पर सांस चल रही थी, लेकिन पडुंलघाट रोड पर जाम के चलते अस्पताल पहुंचने में आधा घंटे से अधिक देर हो गई। जबकि गांव से अस्पताल पहुंचने में महज सात से 10 मिनट लगता है। किशोर के पिता इस्तियाक मुर्गी पालन का काम करते हैं। मां जरीना खातून घर पर रहती हैं। हाशिम भाई-बहनों में सबसे छोटा था। सबसे बड़ा भाई खालिद मुस्तफा दुबई में है। दूसरा भाई काशिम पढ़ाई कर रहा है। माता-पिता और भाई तथा तीन बहनों का रो रोकर बुराहाल है। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें