ाष्ट्रीय राजमार्ग के फुटहिया के पास बस और ट्रक हुई टक्कर।
- फोटो : BASTI
ट्रक से टकराई बस, चालक समेत पांच घायल
नगर बाजार (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर फुटहिया चौकी के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे ट्रक और रोडवेज बस में अचानक ब्रेक लगा देने से टक्कर हो गई। बस चालक समेत चार यात्री घायल हो गए।
फैजाबाद से लोहिया ग्रामीण सेवा डिपो की बस सवारी भरकर गोरखपुर जा रही थी। फुटहिया के पास सामने बोलेरो आ जाने से तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे सवारियों से भरी बस पीछे से ट्रक में घुस गई। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी नगर अनिल कुमार ने बताया कि बोलेरो लेकर जा रहे आदित्य शाही निवासी राउतपार थाना अलीगंज जिला गोरखपुर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। उसके पीछे जा रहे ट्रक चालक ने बोलेरो को बचाने के चक्कर में पावर ब्रेक लगाया, पर बस चालक चूक गया और उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाद में दूसरे वाहन से सवारियों को गंतव्य पर रवाना किया गया। 35 वर्षीय चालक देवीदीन सिंह निवासी बकौली थाना खंडासा जिला फैजाबाद के अलावा यात्रियों में अधिवक्ता इंद्रदेव तिवारी 52 मानपुर कप्तानगंज, भरतराम यादव 50 रखिया रखिया थाना कप्तानगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। परिचालक प्रशांत शुक्ला निवासी जिगिना थाना कोतवाली ने सभी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।