फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मायके से ससुराल जा रही विवाहिता का सरेराह अपहरण, छानबीन में जुटी पुलिस

Mon, 06 Feb 2023 04:12 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

एक राष्ट्रीय पार्टी का झंडा लगी लग्जरी कार से कुछ लोगों ने नगर थानाक्षेत्र के गोटवा बाजार में आकर विवाहिता को ले जा रही कार रोक लिए। जबरदस्ती उसे खींचकर अपनी कार में बैठाकर लेकर चले गए। कार में सवार विवाहिता की सास व अन्य लोग हक्का-बक्का रह गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मायके से विदा कराकर ससुराल ले जाई जा रही विवाहिता का रास्ते में अपहरण कर लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक राष्ट्रीय पार्टी का झंडा लगी लग्जरी कार से कुछ लोगों ने नगर थानाक्षेत्र के गोटवा बाजार में आकर विवाहिता को ले जा रही कार रोक लिए।

विज्ञापन


जबरदस्ती उसे खींचकर अपनी कार में बैठाकर लेकर चले गए। कार में सवार विवाहिता की सास व अन्य लोग हक्का-बक्का रह गए। एसओ जनार्दन प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवाहिता को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

हर्रैया थानाक्षेत्र के एक गांव के युवक की शादी लालगंज थानाक्षेत्र में हुई थी। पिछले दिनों वह मायके में रह रही थी। रविवार को युवक के चाचा और उसकी मां कार लेकर बहू को विदा कराने गए। युवक के चाचा ने नगर थाने में तहरीर दी है कि वह लोग उसे लेकर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि दोपहर करीब पौने तीन बजे दो कारों में सवार होकर कुछ लोग गोटवा के पास उसकी गाड़ी को रोक लिए। जिसमें एक पार्टी का झंडा लगा था। विवाहिता को जबरन उसकी कार से खींचकर अपनी गाड़ी में बैठाकर लेकर चले गए।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें