फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगई भगाड़ विवाद : सुभासपा अध्यक्ष के बारे में अपशब्द कहने से मना किया तो कर दिया हमला

Thu, 16 Nov 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती/नगर बाजार। नगर थानाक्षेत्र के अगई भगाड़ में सोमवार को हुए विवाद की वजह राजभर बिरादरी को अपशब्द कहना बताई जा रही है। चर्चा है कि आरोपियों ने सुभासपा (सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को अपशब्द कहा। दबंगों की पिटाई से जान गंवा चुके 14 वर्षीय किशोर रवि राजभर ने विरोध किया था। पुलिस ने मामले में सभी पांच आरोपियों को जेल भेजवा चुकी है। वहीं, गांव मेेेेेेें तीसरे तीन भी तनाव की स्थिति है।
विज्ञापन

सोमवार को अगई भगाड़ गांव में विवाद हो गया था। वहां के राजू राजभर ने बताया कि गांव के विजयपाल सिंह शराब के नशे में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को अपशब्द कहने लगा। राजू के 14 वर्षीय भतीजे रवि राजभर ने इसका विरोध किया। इससे नाराज विजयपाल वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह राम प्रताप सिंह, मारकण्डेय सिंह, सोनल सिंह व तुषार उर्फ मन्कू सिंह के साथ पहुंच गए। सभी रवि राजभर को लाठी-डंडे से पीटने लगे। तुषार ने लोहे की पाइप से रवि के सिर पर वार कर दिया। इससे वह वहीं अचेत होकर गिर गया। बीच-बचाव करने पर राजू, उसके बेटे गुलशन व बेटी रागिनी की पिटाई की गई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपी मौके से भाग गए। बाद में रवि राजभर की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
थाना प्रभारी नगर संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के चाचा राजू की तहरीर पर विजयपाल, राम प्रताप, मारकण्डेय सिंह, सोनल सिंह, तुषार उर्फ मन्कू सिंह के खिलाफ मारपीट, बलबा व गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। पांचो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


-
ढांढस बंधाने पहुंचे विधायक
राजभर परिवार के किशोर की पिटाई से मौत की जानकारी होने पर सियासी माहौल भी गरम हो गया। घटना की जानकारी होने पर सुभासपा के टिकट पर जीते क्षेत्रीय विधायक दूधराम गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल जाना और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार की हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। विधायक आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की रात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें