बस्ती। डीएम अंद्रा वामसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत तीनों किश्तों की प्राप्ति के बाद भी आवास पूर्ण न होने पर नाराजगी जताई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे लाभार्थियों को सूचीबद्ध किया जाए। जिनके द्वारा धन मिलने के बाद भी आवास पूर्ण कराने में रूचि नहीं ली जा रही उनसे रिकवरी की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिन लोगों पर हत्या, गुंडा एक्ट, गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई हुई हैं उनका शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त किए जाने का निर्देश दिया है। इसके लिए विशेष अभियान चलाए जाने को कहा है।