फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राजस्थान के युवक की बभनान में ट्रेन से गिरकर मौत

Wed, 19 Feb 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- साथ जा रहे भाई के चेन खींचने पर रोकी गई ट्रेन
विज्ञापन

गंगानगर के सादुल शहर का रहने वाला था सोकरन
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। राप्ती सागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे राजस्थान के 34 वर्षीय युवक की बभनान के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। साथ में यात्रा कर रहे उसके छोटे भाई की चीख-पुकार सुनकर चेन खींचकर ट्रेन रोकी गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची गौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे गोरखपुर से कोचीन जा रही राप्ती सागर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल बोगी में राजस्थान के गंगानगर जिले के सादुल शहर निवासी सोकरन अपने भाई 30 वर्षीय सुभाष और अन्य लोगों के साथ यात्रा कर रहा था। बभनान के पास अचानक सोकरन ट्रेन से नीचे गिर गया। उसके गिरते ही साथ यात्रा कर रहा उसका छोटा भाई जोर-जोर चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर अन्य यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींच दी। इससे ट्रेन बभनान रेलवे स्टेशन के करीब आकर खड़ी हो गई। स्टेशन मास्टर बभनान के मेमो पर चौकी प्रभारी बभनान अनंत कुमार मिश्रा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद सोकरन का भाई भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंच गया। भाई सुभाष ने शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई सोकरन पुत्र भग्गूराम निवासी वार्ड नंबर 18 सादुल शहर जिला गंगानगर राजस्थान के रूप में की। सुभाष ने बताया कि वह शंकर, विजय, सोकरान समेत चार भाई हैं। सोकरन की शादी बीना से हुई है और उसका छह वर्ष का बेटा रणवीर है। दूरभाष पर हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें