परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी गनेश (18) की सिकंदरपुर-मसकनवां मार्ग पर पटखौली के पास मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपने घर से मसकनवां अपने दोस्त की मां को लेने जा रहे थे। घटना मंगलवार की रात 7:30 बजे की है।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी गनेश पुत्र दौलत राम इंटरमीडिएट का छात्र था। मंगलवार की शाम करीब 7 बजे मोटरसाइकिल से मसकनवां जा रहा था। पटखौली गांव के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। मौके पर पहुंची छपिया थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद