दुबौलिया क्षेत्र के हेंगापुर गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। हेंगापुर गांव में युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में टिन शेड में लगे पाइप के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटका शव मिला। परिजन नीचे उतरकर निजी चिकित्सक यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए।
जानकारी के अनसार, शुक्रवार की सुबह हेंगापुर निवासी 20 वर्षीय नाजमीन की मां महरुनिशा ने बताया कि बेटी बृहस्पतिवार की शाम को साथ में भोजन कर अपने कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब जगाने के लिए उसके कमरे में गई तो उसका शव लटका देखा। जिंदा होने की उम्मीद में निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की थी। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारण का पता चल सकेगा।