संवाद न्यूज़ एजेंसी
कलवारी। फूलपुर उंचवा गांव में सोमवार को एक युवती का शव कमरे में दुपट्टे से लटका मिला।
जानकारी के अनुसार, उंचवा गांव निवासी बाबूलाल की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू बगल के महाविद्यालय में स्नातक की छात्रा थी। सोमवार को खुशबू छत पर बने कमरे के छत के कुंडे में दुपट्टे का फंदा लगाकर लटक गई।
उस वक्त उसके माता-पिता घर पर नहीं थे। दो छोटी बहनें भी पढ़ने गई थीं। लोगों को जानकारी तब हुई जब छोटी बहनें स्कूल से घर आईं। बड़ी बहन को खोजते हुए ऊपर छत पर गईं तो उसे लटकते देखकर चिल्लाने लगीं। कुछ देर बाद जब उसके परिजन घर आए तब पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद ने बताया कि युवकी के शरीर का अवलोकन करवाने के दौरान शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।ी