फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सामान खरीदने के लिए बाजार निकला युवक लापता

Sun, 11 Aug 2024 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- गौर क्षेत्र के सांवडीह गांव का युवक, गुमशुदगी दर्ज
विज्ञापन

- मां से लिया था चार सौ रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। बाजार से जूता खरीदने निकला क्षेत्र के सांवडीह गांव के खलगवां पुरवा निवासी युवक बृहस्पतिवार से लापता है। युवक के पिता राम गरीब यादव का ने बताया कि 19 वर्षीय अशोक यादव बृहस्पतिवार दोपहर में मां से चार सौ रुपये लेकर जूते खरीदने के लिए हलुआ बाजार के लिए निकला था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सांवडीह गांव के खलगवां पुरवा के राम गरीब यादव के दो लड़कों में अशोक कुमार यादव छोटा है। पिता ने बताया कि अशोक हलुआ बाजार जाने के लिए दोपहर में घर से निकला था। मोबाइल फोन घर पर ही रख दिया था। शाम तक जब वह घर नहीं आया तो परिवार के लोग खोजबीन करना शुरू किए लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने यह भी बताया कि अशोक अक्सर कहता रहता था कि पढ़ाई करने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि नौकरी मिलने वाला नहीं है। यह बात अक्सर लोगों के बीच वह बोलता रहता था। घर के लोग उसे उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए बोलते रहते थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें