फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बरात लेकर गैर समुदाय के घर पहुंचा युवक गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थानाक्षेत्र के यरता गांव में शुक्रवार की रात अनुसूचित जाति की लड़की से शादी करने बरात लेकर पहुंचे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शनिवार रात लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया। एसओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी गोंडा जनपद के छपिया थाने के कोकइया निवासी साजिद अली को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार यरता गांव की युवती का चार-पांच वर्ष पहले गोंडा जनपद के कोकइया निवासी साजिद से फोन पर बातचीत चल रही थी। धीरे-धीरे दोनों ने शादी करने का मन बनाया और अपने परिवार के लोगों को भी राजी कर लिए। शुक्रवार को दूल्हा बरात लेकर यरता गांव पहुंचा। इसी दौरान गांव में 15-20 की संख्या में गैर-संप्रदाय के बरातियों के पहुंचने से लोगों में हलचल मच गई। किसी ने विश्व हिंदू महासंघ को सूचना दे दी।
संगठन के सदस्य महेश हिंदुस्थानी, साहब पाठक, संजय पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और शादी का विरोध करने लगे। सूचना पर परशुरामपुर के एसओ भानु प्रताप सिंह भी पहुंचे और दूल्हे व अन्य बरातियों को थाने ले गए। वहां शनिवार देर शाम तक दोनों पक्षों में बातचीत चली लेकिन देर शाम किशोरी के पिता ने तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


कोट....
लड़के-लड़की के बीच शादी को लेकर उपजे विवाद की जांच कराई गई। जिसमें पाया गया कि जिस लड़की से शादी करने का दबाव युवक बना रहा था, वह नाबालिग निकली। इसमें आगे जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

-अभिनंदन, एसपी बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें