वाल्टरगंज। बस्ती-रुधौली मार्ग पर बसडिला पेट्रोल पंप के पास रविवार की शाम को ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो के बीच टक्कर हो गई। ऑटो में सवार दंपती सहित चार लोग घायल हो गए। मौका पाकर चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। आसपास के लोगों ने टेंपो में सवार सेखुईया निवासी इबरार अहमद ,उनकी पत्नी, चार वर्षीय बेटे और टेंपो चालक को सड़क से किनारे कर एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। संवाद